फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिला से मारपीट व दुष्कर्म का आरोप, युवक हिरासत में

Mon, 17 Aug 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर मारपीट, चाकू से हमला करने, ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह धारूहेड़ा में किराए के मकान में रहकर एक कंपनी में काम करती है। उसकी दो बेटियां हैं, जो गांव में परिवार के साथ रहती हैं। महिला के पड़ोस में उत्तर प्रदेश निवासी 19 वर्षीय युवक भी रहता है। दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं। इसके चलते उनकी पहले से पहचान थी।
महिला का आरोप है कि युवक शराब के नशे में उसके साथ झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने उसके हाथ पर चाकू से वार कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि युवक उसकी तस्वीरों के जरिये उसे ब्लैकमेल करता था और बार-बार उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता था।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों पक्षों को धारूहेड़ा थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करने के साथ मेडिकल जांच समेत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें