फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माजरा एम्स में एमबीबीएस के साथ तत्काल शुरू करने की मांग

Sun, 06 Sep 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
उप तहसील मनेठी परिसर में आयोजित बैठक में भाग लेते समिति सदस्य। स्त्रोत: कमेटी
विज्ञापन
कुंड। एम्स संघर्ष समिति मनेठी की बैठक रविवार को उप तहसील के परिसर में समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें माजरा एम्स में एमबीबीएस कक्षाओं के साथ ओपीडी शुरू कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने माजरा एम्स में एमबीबीएस कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू किए जाने का स्वागत किया और इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। लंबे संघर्ष के बाद एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होना पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अति पिछड़े क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत होने से यहां के विद्यार्थियों में डॉक्टर बनने के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय से मांग की गई कि एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने के साथ ही माजरा एम्स में तत्काल ओपीडी शुरू की जाए। वक्ताओं ने कहा कि एम्स जैसी बड़ी स्वास्थ्य संस्था का वास्तविक लाभ तभी क्षेत्र की जनता को मिल सकेगा, जब यहां आम लोगों के लिए चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध हों।
विज्ञापन

ओपीडी शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। सरकार से मांग की कि एम्स में आने-जाने के लिए पूर्व में घोषित ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाया जाए। वक्ताओं ने कहा कि एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार के साथ यातायात एवं आवागमन की सुविधाओं का मजबूत होना भी जरूरी है।
बैठक में ओमप्रकाश, लक्ष्मण सिंह, डॉ. एचडी यादव, कर्नल राजेंद्र सिंह, बीडी यादव, रामस्वरूप अहरोदिया, लालसिंह, मास्टर दयाराम गोठड़ा, प्रो. वीपी यादव, अमर सिंह, महाबीर, सत्यप्रकाश गोयल, कंवल सिंह नांगल, बलवंत पंच, जगदीश शर्मा पाड़ला, प्रकाश नंबरदार, दलबीर पंच, राजरानी नंबरदार, अनीता, उमेद बाई, किशना देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें