फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 17 Nov 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव ढाणी सुंदरोज निवासी केशव शर्मा की हत्या को आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग मंगलवार को परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर की। मृतक के पिता ईश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि घटना के करीब दो माह बाद भी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को धमका रहे हैं।
विज्ञापन

ईश्वर शर्मा के अनुसार 30 सितंबर को उनके दोनों बेटे पिकअप गाड़ी से घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों भाई घायल हो गए। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में केशव को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इलाज के दौरान 5 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें