फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 17 Nov 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। मसानी में सरकारी स्कूल के पास 16 नवंबर की रात स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मसानी निवासी संदीप कुमार की मंगलवार को पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि गोकलगढ़ निवासी साहिल का उपचार चल रहा है। दोनों युवक मसानी गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मसानी निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि वह 16 नवंबर की रात मसानी बस स्टैंड स्थित बीएल फार्म हाउस वाटिका में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
रात करीब 8 बजे मसानी सरकारी स्कूल के सामने बने कट से एक मोटरसाइकिल सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान धारूहेड़ा की तरफ से आई तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित धारूहेड़ा की तरफ भाग गया। शिकायतकर्ता के अनुसार मोटरसाइकिल पर संदीप कुमार और साहिल सवार था। दुर्घटना में संदीप के सिर में गंभीर चोट आई।
मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद घायल संदीप को निजी वाहन से रेवाड़ी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता विक्रम सिंह के बयान और अस्पताल से प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें