रेवाड़ी। गांव ढाणी सुंदरोज निवासी केशव शर्मा की हत्या को आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग मंगलवार को परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर की। मृतक के पिता ईश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि घटना के करीब दो माह बाद भी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को धमका रहे हैं।
विज्ञापन
ईश्वर शर्मा के अनुसार 30 सितंबर को उनके दोनों बेटे पिकअप गाड़ी से घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों भाई घायल हो गए। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में केशव को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इलाज के दौरान 5 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई।