फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अहरोद मोड़ पर फ्लाईओवर का निर्माण करने की मांग, केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sun, 31 May 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ज्ञापन देते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कुंड। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 पर कुंड के समीप स्थित अहरोद मोड़ पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर खंड खोल क्षेत्र की कई पंचायतों के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अहरोद के सरपंच चेतन सिंह ने किया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि अहरोद मोड़ पर फ्लाईओवर नहीं होने के कारण क्षेत्र के लगभग 20 गांवों के ग्रामीणों, स्कूली बसों तथा अन्य वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पार करने या दूसरी दिशा में जाने के लिए वाहन चालकों को या तो गलत दिशा से गुजरना पड़ता है या फिर करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
गांव बासदुदा स्थित बाबा भैरव मंदिर में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिन्हें भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। फ्लाईओवर बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि फ्लाईओवर निर्माण से महेंद्रगढ़ क्षेत्र का मार्ग सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगा, जिससे कई दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर जिला पार्षद जय सिंह, सरपंच राजीव कोलाना, कमला देवी, संजय, रामकला, पूनम सहित विभिन्न गांवों के सरपंच एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से जनहित में जल्द फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें