फोटो : 5मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग। स्रोत : समिति
- फोटो : shrinagar news
रेवाड़ी। 200 बेड का अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी रामगढ़ भगवानपुर का धरना शुक्रवार को 73वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष कमेटी की अगुवाई राव लाल सिंह ने की। मांग तेज कर दी गई है।
अनिल कुमार ने कहा कि भगवानपुर की जमीन अस्पताल के लिए सबसे उपयुक्त है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, तीन तरफ से सड़क से जुड़ी हुई है और प्रस्तावित नए बस स्टैंड प्रजापति चौक से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर है। उनका कहना था कि सरकार का अस्पताल को शिफ्ट करने का प्रस्ताव ही गलत है क्योंकि शुरुआत में खुद सरकार ने यह जमीन तय की थी।
उन्होंने कहा कि अब स्वास्थ्य मंत्री पुराने स्थान पर अस्पताल बनाने की बात कह रही हैं जबकि विधानसभा में उन्होंने खुद माना था कि वहां केवल 22 कनाल जमीन अस्पताल और 14 कनाल ट्रॉमा सेंटर के लिए है। अब वही जमीन 8.5 एकड़ बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि वास्तव में जमीन कितनी है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाए
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि अस्पताल पुरानी जगह पर ही बनाना था तो पहले बाहर शिफ्ट करने का प्रस्ताव क्यों लाया गया। उन्होंने कहा कि सर्कुलर रोड पर अक्सर लंबा जाम लगता है जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती है। पुरानी जगह लो-एरिया में है जो आपात स्थिति में मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।