फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रक्षा मंत्रालय की टीम ने छात्रों से जतिन के व्यवहार को लेकर पूछताछ की

Tue, 12 Sep 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड(रेवाड़ी)। गोठड़ा टप्पा खोरी स्थित सैनिक स्कूल में 11वीं के छात्र की ओर से सुसाइड करने के मामले में रक्षा मंत्रालय की टीम ने मंगलवार को तीसरे दिन भी छात्रों से पूछताछ की। टीम के सदस्यों ने छात्रों से जतिन के व्यवहार, आदतों एवं सीनियर व जूनियर छात्रों के साथ रहन-सहन के बारे में पूछताछ की। सोमवार को भी जांच के टीम के सदस्यों ने छात्रों से हादसे को लेकर पूछताछ की थी। इससे पूर्व स्कूल स्टाफ से भी पूछताछ कर चुकी है। मामले में कुंड चौकी पुलिस भी अलग से जांच कर रही है।
विज्ञापन

8 सितंबर को सैनिक स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 11वीं के छात्र जतिन ने सुबह हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। छात्र ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं को जिम्मेदार ठहराया था। मामले में कार्रवाई कुंड चौकी पुलिस द्वारा की गई थी, लेकिन इस मामले में स्कूल के उच्च अधिकारियों की ओर से जांच बैठाई गई है। रक्षा मंत्रालय से आने वाली इस टीम को स्कूल में जांच करते मंगलवार को तीसरा दिन है। जांच टीम ने लगातार दूसरे दिन छात्रों से पूछताछ कर मृतक छात्र के बारे में जानकारी इक्कठा की है। वहीं दूसरी ओर से पुलिस ने भी जांच में तेजी लाई है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक छात्र के माता-पिता से उसके बाद विस्तृत जानकारी जुटाई है। डीएसपी पवन कुमार का मानना है कि सुसाइड नोट में मृतक छात्र ने अध्यापकों के साथ माता-पिता व दोस्तों को गलत बताया है। ऐसे में पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें