फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नेशनल हॉकी गेम्स में दीपिका ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजीव गांधी खेल स्टेडियम रोहतक में 22 से 27 नवंबर तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की तरफ से खेले गए 68वें नेशनल हॉकी स्कूल गेम्स में हरियाणा प्रदेश की टीम ने रजत पदक हासिल किया। इस टीम में गांव दड़ौली स्थित राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल की 10वीं कक्षा की होनहार खिलाड़ी दीपिका पुत्री योगेंद्र (कंवाली) ने अंडर-17 आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने गांव के साथ-साथ पूरे हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर विद्यालय के अध्यक्ष राय सिंह यादव, प्राचार्या सरिता यादव, सरपंच (दड़ौली) अनूप सिंह, खेल प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह और समस्त अध्यापकों ने छात्रा दीपिका को फूलमालाओं से सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल की प्राचार्या सरिता यादव ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट करते हुए छात्रा दीपिका के भविष्य में आगे बढ़ने की कामना की। छात्रा दीपिका ने अपने भाषण में कहा कि अगली बार अपने जिले तथा अपने प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का हर संभव प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें