फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया निर्णय

Wed, 04 Jun 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। मेघवाल उत्थान समिति की साप्ताहिक बैठक मंगलवार को जलियावास गांव में हुई। इसमें पांच गांवों के मेधवाल समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता सूबेदार बलदेव सिंह ने की। सचिव भूपेंद्र शेखपुर ने बताया कि मेघवाल उत्थान समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य और मेघवाल समाज के लोग बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन

संरक्षक वेदप्रकाश नांगल तेजू व अध्यक्ष सूरजभान मेघवाल ने बताया कि सभी ने समाज में आ रही जागरूकता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि संगठन विस्तार जल्द किया जाएगा। ईश्वर सिंह सुठानी ने कहा कि अंधविश्वास से दूर रहने के साथ ही समाज की कुरीतियों को दूर करना जरूरी है। सभी ने मेघवाल शब्द को लेकर सहमति जताई।
विज्ञापन


इस मौके पर राजस्थान से मेघवंशी सुंदरलाल व डॉ. गजराज मेघवंशी, शिक्षाविद अशोक मेघवाल तथा संरक्षक वेदप्रकाश, अध्यक्ष सूरजभान, कोषाध्यक्ष बलबीर, सरपंच हरपल सुटाना, तेजपाल, रूडाराम, रिछपाल, रमेशचंद्र सूबेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें