फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार शिक्षा क्षेत्र में ई अधिगम योजना से लाई डिजिटल क्रांति : डॉ. बनवारी लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि ऐसा होने से डिजिटल युग में नवाचार पद्धति के साथ होने वाले अध्ययन व अध्यापन कार्य से शैक्षणिक पद्घति में सुधार होगा।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित ई अधिगम योजना अनुरूप टैबलेट वितरण समारोह में सहकारिता मंत्री समेत अन्य गणमान्य लोगों ने रोहतक में आयोजित मुख्यमंत्री मनोहर लाल को वर्चुअल रूप से सुना। रेवाड़ी में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम का सहकारिता मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करते हुए गुणवत्तापरक ढंग से प्रदत्त की जा रही शिक्षा में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों के हित में है ई अधिगम योजना
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा विद्यार्थियों के हित में शुरू की गई ई अधिगम योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों व शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध कराते हुए सूचना क्रांति के दौर में प्रभावी कदम सरकार ने बढ़ाये हैं। उन्होंने बताया कि इस टैबलेट के साथ ही डेटा कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी जा रही है। वहीं सहकारिता मंत्री ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सुंदरीकरण के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
टैबलेट वितरण कार्यक्रम में डीसी यशेंद्र सिंह, हरको बैंक के चेयरमैन डा. अरविंद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हुकम चंद यादव, सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, जजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार, जिला परिषद सीईओ रविंद्र यादव, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, शिक्षा विभाग से संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह, डीईओ नसीब सिंह व बीईओ पृथ्वी सिंह व सत्यवीर नाहड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें