फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नहर में दो युवकों का शव मिला

Thu, 15 Feb 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में दो युवकों का शव मिला
विज्ञापन

बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव संगवाड़ी के निकट से गुजरी नहर से दो युवकों का शव मिला। नहर में ही एक बाइक भी पड़ी मिली है। आशंका है कि अंधेरा ज्यादा होने के कारण उन्हें नहर नहीं दिखाई दी। दोनों उसमें गिर गए। दोनों राजस्थान के रहने वाले थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
बुधवार सुबह कसौला थाना के तहत आने वाली गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव संगवाड़ी स्थित शहीद आजाद फिलिंग स्टेशन के निकट नहर में दो युवकों का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान नहर के पानी में ही उनकी बाइक भी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, दोनों राजस्थान के तिजारा जिले में पड़ने वाले गांव महेसरा निवासी ओमबीर (27) और मनेंद्र (40) हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि दोनों बाइक पर रात को जा रहे होंगे। अंधेरे के कारण नहर नजर नहीं आई हो। हालांकि दोनों की मौत की असली वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें