कुंड। एम्स निर्माण की मांग को लेकर गठित एम्स संघर्ष समिति ने जन आभार सभा का आयोजन करके आंदोलन को मांग पूरी होने पर खत्म कर दिया। समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि शानदार, अनुशासित, जुझारू आंदोलन का ही परिणाम है कि एम्स का सपना साकार हुआ। अगर आंदोलन नहीं होता तो एम्स का निर्माण भी नही हो पाता। जन आभार सभा की अध्यक्षता एम्स संघर्ष समिति के प्रधान श्योताज सिंह ने की।।संचालन कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चंद ने किया। एम्स संघर्ष समिति के प्रवक्ता कामरेड राजेंद्र सिंह ने जन आभार प्रस्ताव रखा। वक्ताओं में मुख्य रूप से सूबेदार मंजीत सिंह, कप्तान नारायण सिंह, प्रेम प्रकाश, देशराज, ओमप्रकाश सैन, सूबेदार जगदीश, विश्वास संजीव कुमार, सतेंद्र मुख्य मैनेजर, विजयपाल सुरेंदर यादव चीफ मैनेजर, अभय सिंह,कर्नल राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।