फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीडीपीओ को कब्जे हटवाने का आदेश

विज्ञापन
फोटो : 01लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे आमजन। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में छह शिकायतें आईं। इनमें दो का समाधान किया गया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे गोवंश को निकटवर्ती गोशालाओं में पहुंचाया जाए। गोवंश के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है, ऐसे में नगर परिषद सजगता से मॉनिटरिंग करते हुए पशुओं को पकड़ना सुनिश्चित करें। डीसी ने शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों में किए अवैध कब्जे की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से डीडीपीओ को कब्जे हटवाने के आदेश दिए।
शिविर में गांव जैतपुर से आए किसानों द्वारा हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित हुए फसल के मुआवजे के लिए मांग की, जिस पर डीसी ने कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के साथ ही ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खुलने की बात कही ताकि निर्धारित समयावधि में प्रभावित हुए किसान अपनी फसलों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कर सकें। किसानों ने डीसी के आश्वासन पर उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें