फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीवरेज लाइन ब्लॉक की शिकायत पर डीसी ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर आमजन की शिकायतों को सुना। सरस्वती विहार में गली नंबर 3 में सीवरेज लाइन ब्लॉक की शिकायत पर डीसी अभिषेक मीणा ने संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सीवरेज लाइन की साफ सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने समाधान शिविर में अवैध कब्जा, परिवार पहचान पत्र में नाम दर्ज कराने, पेंशन, जमीनी विवाद, बिजली, पानी, रास्ते पक्का करवाने जैसी अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही संबंधित अधिकारी को उचित कार्यवाही करते हुए तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।
डीसी ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा और भविष्य में भी समाधान शिविरों के माध्यम से जनता की सीधी भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीआरओ प्रदीप देशवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें