फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: झाड़ू लेकर सफाई अभियान में उतरे डीसी

विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में सफाई करते डीसी अभिषेक मीणा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय परिसर में स्वच्छता अभियान की कड़ी में श्रमदान दिवस के रूप में सफाई अभियान चलाया। एडीसी राहुल मोदी व सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित पूरी प्रशासनिक टीम साथ रही। डीसी ने झाड़ू लेकर सफाई की।
विज्ञापन

डीसी ने सचिवालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के उद्देश्य से अवगत कराया और उसके बाद स्वयं स्वच्छता प्रहरी के रूप में सफाई करने के लिए टीम सहित परिसर में उतर गए।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से चलाए गए 11 सप्ताह के स्वच्छता अभियान में जिले की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी और प्रयास रहेगा कि स्वच्छता रैंकिंग में जिला की अग्रणी भूमिका रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रमदान दिवस का उद्देश्य अधिकारियों व कर्मचारियों में स्वच्छता की अलख जगाना है ताकि एक बार सफाई पूर्ण तरीके से होने के उपरांत उसकी व्यवस्था नियमित तौर पर बनी रहे और हम सभी सफाई को अपनी आदत में शामिल कर लें।
आज का दिन एक नई दिशा प्रदान करने का दिन है। सामाजिक दायित्व के रूप में किया गया श्रमदान हमें निरंतर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश देता रहेगा।
डीसी ने सचिवालय परिसर में चल रहे श्रमदान का कार्यालय स्तर पर अवलोकन किया और सफाई अभियान में जुटे अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। डीसी के आह्वान पर निर्धारित श्रमदान दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों ने स्वेच्छा से अपने-अपने कार्यालयों की सफाई करते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें