राजकीय कन्या महाविद्यालय में एकत्रित हुई छात्राएं साथ में शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा विभाग के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम डे लॉन्ग बाजार के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी में गतिविधियां जारी हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि डे लॉन्ग बाजार कार्यक्रम सभी जिलों के एक-एक महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिले की जिम्मेदारी राजकीय कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी को सौंपी गई है।
इस डे लॉन्ग बाजार का आयोजन महाविद्यालय में 10 सितंबर को किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टॉल सांस्कृतिक गतिविधियां व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की इको क्लब इंचार्ज डॉ. राजेश कुमारी और उनकी टीम इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है।
महाविद्यालय में नवनियुक्त प्राचार्य सत्येंद्र सिंह व महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी इस विषय में छात्राओं को जागरूक करने व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दे रहे हैं।