फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीसी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ शहर के मॉडल टाउन-शिव चौक पर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
डीसी ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा सहित सीसीटीवी कैमरों, साफ-सफाई आदि सभी व्यवस्था की जांच की। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयर हाउस की सुरक्षा चाकचौबंद होनी चाहिए और सीसीटीवी कैमरे भी एक्टिव रहें। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। डीसी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिंगिशर, सीसीटीवी आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस की सुरक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों की पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचकर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की भी गहनता से जांच की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार चुनाव अजय कुमार, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सतेंद्र कुमार, कानूनगो संजय व विभिन्न राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें