फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हर घर पेयजल पहुंचाने के डीसी ने दिए निर्देश

Tue, 09 Jun 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने पेयजल की शिकायतों पर हर घर पेयजल पहुंचाने का निर्देश जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

गुरावड़ा की ढाणी में पीने के पानी की सप्लाई न होने की शिकायत पर डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हर घर जल योजना के तहत पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए। गांव महेश्वरी निवासी मुकेश देवी द्वारा अपनी दादी सास मुन्नी देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने बारे डीसी ने सीएमओ को निर्देश दिए।
गांव कंवाली में पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ डहीना को अवैध कब्जा हटवाने को कहा है। गांव मूसेपुर में रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ जाटूसाना को रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नंगली गोधा में अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, जमीनी विवाद, बिजली, पानी, पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आई जिनका डीसी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीसी ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा और भविष्य में भी समाधान शिविरों के माध्यम से जनता की सीधी भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें