संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। पुलिस ने बुक स्टोर की आंड़ में शराब बेचने के आरोपी भीम बस्ती छोटा बाजार निवासी नवीन उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुपर बाजार के सामने स्थित एक बुक स्टोर पर अवैध रूप से शराब बेचने का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को मौके से काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर के नीचे तथा बाहर खड़ी स्विफ्ट कार से 8 बोतल अंग्रेजी शराब, 8 बोतल बीयर, 112 बोतल देशी शराब और 1540 रुपये नकद बरामद किए गए। शराब के संबंध में वैध लाइसेंस या परमिट मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।