फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाल देखभाल संस्थाओं का डीसी ने किया औचक निरीक्षण

Fri, 20 Mar 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बाल देखभाल संस्थान का निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को बाल कल्याण परिषद की ओर से संचालित आस्था कुंज, बाल देखरेख संस्थान और ओपन शेल्टर होम बावल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्टाफ सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने संस्थाओं में रह रहे बच्चों की आवास, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर बाल देखरेख संस्थान में रह रहे बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।
डीसी ने स्टाफ सदस्यों से कहा कि वे बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराएं ताकि वे किसी प्रकार की कमी महसूस न करें। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ उनकी स्वास्थ्य जांच भी समय पर सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीसी अभिषेक मीणा ने बावल उपमंडल के बाल भवन में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी, कम्प्यूटर, सिलाई व ब्यूटी प्रशिक्षण केंद्र सहित समस्त परिसर की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
इस मौके पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उप-निदेशक अमित पंवार, जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, जिला बाल संरक्षण इकाई सामाजिक कार्यकर्ता अन्नू, सदस्य बाल कल्याण समिति बलजीत व नीतू चौधरी, अधिक्षक बाल गृह मुग्धा यादव, धर्मबीर, कौशल्या देवी, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें