जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करते हुए डीसी अभिषेक मीणा। पुलिस प्रवक्ता
- फोटो : जेआरयूवी इंटर कॉलेज में प्री बोर्ड परीक्षा देते छात्र।
रेवाड़ी। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष और डीसी अभिषेक मीणा ने लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर मंगलवार को जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे जरूरतमंदों की मदद करें और इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें। डीसी ने कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति देशभर में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। ये पर्व केवल उत्सव का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज में भाईचारे और परोपकार की भावना को भी बढ़ाते हैं।
उन्होंने कहा कि सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ आमजन की भागीदारी से जरूरतमंदों के जीवन में खुशहाली लाई जा सकती है। अभिषेक मीणा ने सभी से अनुरोध किया कि वे जरूरतमंदों का सहयोग करने में पीछे न हटें और इस पर्व के मौके पर सामाजिक सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने भी जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण में योगदान दिया।