फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध कॉलोनियों में गरजा डीटीपी का बुलडोजर

Wed, 14 Jan 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ करती जेसीबी। स्रोत: विभाग - फोटो : जिला चिकित्सालय में पैथालॉजी के बाहर रिपोर्ट लेने के लिए लगी भीड़।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार(डीटीपी) की टीम ने मंगलवार को नियंत्रित व शहरी क्षेत्र रेवाड़ी में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

यह कार्रवाई रेवाड़ी से नयागांव दौलतपुर रोड स्थित सनसिटी के नजदीक की गई। यहां बिना किसी अनुमति के लगभग पांच एकड़ भूमि में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस अवैध कॉलोनी में 13 डीपीसी, आठ प्रीकास्ट चहारदीवारी और कच्चे रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा इसी क्षेत्र में करीब तीन एकड़ भूमि में विकसित की जा रही एक अन्य अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई।
इस दौरान पांच डीपीसी और तीन प्रीकास्ट चहारदीवारी को तोड़ दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्माण पूरी तरह अवैध थे और विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। जिला नगर योजनाकार विभाग की यह कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई।
विज्ञापन

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।

जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें और प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कार्यालय से कॉलोनी की वैधता की जांच अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर अक्सर आमजन को झूठे सपने दिखाकर खाली भूमि पर प्लॉट बेच देते हैं। जब वहां निर्माण शुरू किया जाता है और विभागीय कार्रवाई होती है, तब खरीदार को ठगे जाने का अहसास होता है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लेना अनिवार्य है। आमजन अपनी गाढ़ी कमाई को बचाने के लिए किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले जिला नगर योजनाकार, रेवाड़ी कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को कॉलोनी की वैधता की जानकारी प्राप्त कर सकता है। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि आगे भी अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें