फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिन में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम महसूस होने लगी सिहरन

Sun, 27 Sep 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में इन दिनों दिन में गर्मी पड़ रही है जबकि सुबह और शाम को सिहरन महसूस होने लगी है। 28 से 30 सितंबर के दौरान मौसम में बदलाव होने से तेज हवा के साथ कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। बारिश के बाद ठंड में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दिन में धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ, जबकि सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड से राहत महसूस हो रही है। मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है।
रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

एक दिन में अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम दर्ज किया गया। सुबह के समय मौसम में हल्की ठंडक रहने से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं, दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस हो रहा है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 से 30 सितंबर के दौरान हरियाणा-एनसीआर दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, शेष हरियाणा तथा एनसीआर-दिल्ली के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं बिखराव वाली खंड बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां होने के आसार हैं।
मौसम में बदलाव के बीच दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल दिन का तापमान सामान्य से अधिक और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। इससे दिन में गर्मी और रात व सुबह के समय हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें