क्षतिग्रस्त गाड़ी को रास्ते से हटाती क्रेन। संवाद
डहीना। श्री श्याम सेवक परिवार की ओर से 22 फरवरी को आयोजित होने वाली छठी विशाल फाल्गुनी महोत्सव पदयात्रा को लेकर बैठक की गई। इसमें यात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
यात्रा व्यवस्थापक अमित सिंघल ने बताया कि पदयात्रा गोठड़ा–डहीना से प्रारंभ होकर हुड़िया जैतपुर स्थित श्याम मंदिर तक पहुंचेगी। बाबा श्याम के सुसज्जित एवं भव्य रथ के साथ डहीना और गोठड़ा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
भक्तजन हाथों में रंग-बिरंगे निशान लेकर भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धा भाव से पदयात्रा पूर्ण करेंगे। आयोजन समिति द्वारा यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
मंदोला गांव में श्री श्याम सेवक परिवार की ओर से भोजन एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।
बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण भी किया गया, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इस अवसर पर अमित गुप्ता, अंकित अग्रवाल, अनिल, नितेश, पप्पू सेठ, निखिल सिंघल, अशोक उपस्थित रहे।