फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की नेटबॉल टीम ने डीएवी नेशनल गेम्स में जीते दो पदक

Fri, 06 Dec 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जीत हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस लाइंस स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की नेटबॉल टीम ने डीएवी नेशनल गेम्स 2024 में दो पदक जीते हैंं। नोएडा स्पोर्ट्स स्टेडियम (उत्तर प्रदेश) में आयोजित नेटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 गर्ल्स टीम ने कांस्य पदक जीता है। टीम ने झारखंड के खिलाफ 7-6 के स्कोर से जीत हासिल की है।
विज्ञापन

इस टीम में कक्षा सातवीं से हरप्रीत, हिमांशी, कनिष्ठा, ओजस्वीनी, हर्षिका, रिद्धिमा, कक्षा आठवीं से चंचल वालिया मौजूद रहीं। भूमिका राव ने नेटबॉल में अंडर-17 गर्ल्स टीम ने रजत पदक जीता है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 8-9 के स्कोर से मैच खेला। गरिमा, महक, तमन्ना और रितिका ने नेटबॉल अंडर-19 में डीएवी नेशनल गेम्स में भाग लिया था।
ऋषभ ने जिम्नास्टिक में रजत पदक जीता है और एसजीएफआई चयन में भी अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही ऋषभ ने जिम्नास्टिक गेम्स में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया है। लावन्या और हसित ने ताईक्वांडो में अपनी प्रतिभा दिखाई है। वहीं, ताईक्वांडो में 17 छात्रों ने डीएवी नेशनल गेम्स में भाग लिया। स्कूल प्राचार्य नरेंद्र सिंह दहिया ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें