कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल ने जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में ''देश की शान है हमारी वीर बेटियां'' विषय पर कार्यक्रम किया। अध्यक्ष नितिन गोयल और युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर मुख्य अतिथि थे। दिनेश कपूर ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं। उन्होंने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी का उदाहरण दिया।
युवा दल के संरक्षक प्रो. सीएल सोनी ने छात्राओं से प्रतिभा पहचानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्राचार्या सुनीता पारीक ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि स्कूल छात्राओं को शिक्षा व खेलों में प्रेरित करता है। दल ने मेधावी छात्राओं को उपयोगी साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों को भगत सिंह, भारत माता, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस के चित्र भी भेंट किए गए।