फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल में अंधेरा...टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में डॉक्टरों ने देखे मरीज

Sun, 19 Oct 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 20रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में लाईट नहीं होने की वजह से फोन की लाईट जलाकर मरीज को उपचार
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में शनिवार को तकनीकी गड़बड़ी के चलते 5 घंटे बिजली गुल रही जिससे डॉक्टरों, मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर तक तक बिजली ठीक नहीं हुई तो डॉक्टरों ने टार्च और मोबाइक की रोशनी में मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सुबह करीब 8 बजे तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली गुल हो गई जिससे अस्पताल की अधिकतर सेवाएं बाधित हो गईं और ओपीडी सहित अन्य विभाग प्रभावित रहे।
अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई डॉक्टरों को टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में मरीजों की जांच की। वार्ड और आईसीयू में भी बिजली नहीं रहने से उपकरणों के संचालन में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

एक मरीज के परिजन विवेक ने बताया कि हम सुबह से अस्पताल में इलाज के लिए आए थे लेकिन बिजली न होने की वजह से काफी इंतजार करना पड़ा। बिजली नहीं रहने से परेशानी हुई।

अस्पताल में निरंतर बिजली आपूर्ति के लिए पर्याप्त जनरेटर और बैकअप सिस्टम होना बेहद जरूरी है। इस दौरान डॉक्टरों और स्टाफ ने मुश्किल परिस्थितियों में भी मरीजों का इलाज जारी रखा और अस्पताल की सेवाओं को प्रभावित होने से बचाया। मरीज और उनके परिजन राहत महसूस कर रहे हैं कि दोपहर के बाद बिजली बहाल हो गई और अस्पताल में सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गईं।


वर्जन

तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल रही। दोपहर बाद बिजली की गड़बड़ी दूर की गई। इसके बाद अस्पताल की सभी सामान्य सेवाएं दोबारा से चालू हो गईं। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बैकअप बिजली व्यवस्था को मजबूत करने पर काम किया जा रहा है।- डॉ. इंद्रजीत यादव, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें