फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जर्जर बाईपास रोड का नए सिरे से निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Sun, 19 Oct 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 08रेवाड़ी। गोकलगढ़ टी प्वाइंट से लेकर राव अभय सिंह तक के फोर लाइन जर्जर बाईपास के पुन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शनिवार को 12.50 करोड़ की लागत से गोकलगढ़ टी प्वाइंट से राव अभय सिंह तक के फोर लेन जर्जर बाईपास रोड के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी का अपेक्षित विकास कराना उद्देश्य है। विकास की गति रुकने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाईपास रोड काफी समय से जर्जर थी। इसका पुनर्निर्माण कराने का आग्रह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से किया था। इस कार्य के लिए सरकार ने 12.50 करोड़ की राशि मंजूर की है। अब इसके निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। तीन माह के भीतर यह कार्य पूरा हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग में लगभग नौ किलोमीटर लंबी सड़क के पुन: निर्माण का कार्य पूरा होगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रहता है, इसलिए गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ समान विकास करा रही है। विशेषकर रेवाड़ी की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर एचएसवीपी के आदेश कुमार, सत्तू पंच, राहुल यादव एसडीओ एचएसवीपी, दारा सिंह समेत काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें