फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी में लगी आग, 11 पशु जिंदा जले

विज्ञापन
गांव श्यामनगर में लगी आग में झुलसे पशु। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के गांव श्यामनगर में मंगलवार रात को अज्ञात कारणों से डेयरी में आग लग गई। इस दौरान 4 भैंस, 4 गाय व तीन कटड़े जिंदा जल गए। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना के बाद कोसली के एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव श्यामनगर के कवर सिंह ने गांव से बाहर खेतों में डेयरी खोली हुई है, जिसमें चार भैंस, चार गाय व चार कटड़े थे। रात को अचानक वहां आग लग गई। आग की लपटें उठती देख कवर सिंह ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। सूचना के बाद दमकलकर्मी भी वहां पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आठ दुधारू व तीन कटड़े जिंदा जल गए। इसके साथ ही वहां रखा चारा व अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोसली थाना प्रभारी सतेंद्र का कहना है कि अज्ञात कारणों से लगी आग की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें