फोटो : 08जीत के बाद खुशी जाहिर करते विजेता खिलाड़ी। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव नेहरूगढ़ के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित 4 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में डहीना की टीम ने करीरा को 8 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए करीरा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 87 रन के जवाब में डहीना की टीम ने 9.2 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।
प्रतियोगिता के समापन पर पारितोषिक वितरण वार्ड नंबर 3 से जिला पार्षद एडवोकेट जीवन हितैषी ने किया। सरपंच आशीष प्रजापति व कमेटी सदस्यों ने पगड़ी पहनाकर अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर थानेदार प्रताप सिंह पंच, आजाद सिंह फौजी, रवींद्र फौजी, रामेहर यादव, बलकेश बल्लू, केडी, डॉ. मनोज, मिंटू फौजी, नवनीत डहीना, शक्ति, विशाल कोच, अरुण कुमार, अनुज कुमार का भी सहयोग प्राप्त हुआ।