फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इन्वेस्टमेंट के नाम पर की ठगी, पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया

विज्ञापन
फोटो : 06आरोपी, बडसरा। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने मूलरूप से यूपी हाल किरायेदार गांव महेश्वरी निवासी एक व्यक्ति से टास्क या इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला सीकर के गांव प्रीतमपुरी निवासी विकास बडसरा के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। यूपी हाल किरायेदार गांव महेश्वरी निवासी शैलेश कुमार यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह भिवाड़ी स्थित फेडरल मुगल गोएटेज इंडिया लिमिटेड कंपनी में ऑपरेटिंग इंजीनियर है। गत वर्ष 19 नवंबर को उसके पास टेलीग्राम एप पर वर्क फ्रॉम होम का एक मैसेज आया था, जिसमें एक लिंक दिया गया था। शुरुआत में ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करने पर उन्होंने मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद वह चंगुल में फंसता चला गया।
आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपये एक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया, तो उससे और पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला। इस पर पुलिस ने थाना थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में राजस्थान के जिला सीकर के गांव प्रीतमपुरी के रहने वाले विकास बडसरा का बैंक खाता प्रयोग किया गया था। इस मामले में पुलिस ने बडसरा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें