फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला योजना के पात्रों को निर्धारित समय पर सिलेंडर आपूर्ति जरूरी : सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम होशियार सिंह ने मंगलवार की शाम खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ कस्बे में शहीद सुरेंद्र सिंह गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। साथ ही स्टॉक की बारीकी से जांच की। इस दौरानप उन्होेंने कहा कि उज्ज्वला योजना के पात्रों को निर्धारित समय पर सिलिंडर आपूर्ति जरूरी है। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम होशियार सिंह सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अमरजीत सिंह और निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव के साथ शहीद सुरेंद्र सिंह गैस एजेंसी पहुंचे और गोदाम में उपलब्ध गैस सिलिंंडरों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एजेंसी संचालक से मौजूदा स्टॉक में भरे हुए और खाली सिलिंंडर का रिकॉर्ड चेक किया तथा रिकॉर्ड को प्रतिदिन आपूर्ति के साथ ही व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी या ठगी होती है तो उनके लिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 में कार्रवाई की व्यवस्था की गई है। आमजन को दैनिक घरेलू उपयोग की वस्तु या फिर अन्य समान की खरीददारी करने के लिए मार्केट जाना पड़ता है, ऐसे में उपभोक्ता को एजेंसी से सिलिंडर का बिल अवश्य लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि ग्राहक गैस सिलिंडर माप तौल कराने उपरांत ही ले। उन्होंने कहा कि ग्राहक को सेवा के प्रति किसी प्रकार की दिक्कत हो तो उपभोक्ता सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर पर सभी कार्यदिवसों में प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर उपभोक्ता को समय पर रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें