फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइक्लोथॉन-2.0... नशा मुक्ति हरियाणा गीत से गुंजायमान हुआ रेवाड़ी

विज्ञापन
साइक्लोथॉन यात्रा का जिले में प्रवेश करने पर स्वागत करते बावल विधायक कृष्ण कुमार, कार्यवाहक डीस
विज्ञापन
रेवाड़ी। हम सबका साझा सपना-नशा मुक्त हो हरियाणा अपना-थीम के साथ ड्रग्स फ्री हरियाणा का संदेश देते हुए साइक्लोथॉन-2.0 मंगलवार को जिले में प्रवेश कर गई। दो दिवसीय इस साइकिल यात्रा का स्वागत बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कार्यवाहक डीसी अनुपमा अंजलि, एसपी डॉ. मयंक, सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी साइकिलिस्ट का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

गांव माजरा भालखी से होते हुए साइकिल यात्रा गांव नांदा, बलवाड़ी, नंगला मायन-मामडिया ठेठर बस स्टैंड के रास्ते रेवाड़ी शहर में सरकुलर रोड से महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम के साथ पहुंची। स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को नशा करने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। यात्रा के गांवों में स्वागत समारोह के दौरान आमजन को जागरूकता कार्यक्रम में नशा न करने सहित नशे की बिक्री करने वाले लोगों की सूचना मानस पोर्टल व टोल फ्री नंबर पर देने की शपथ भी दिलवाई गई। विख्यात रंगकर्मी सतीश मस्तान के नेतृत्व में बेटियों ने नशा मुक्त माहौल बनाने को लेकर समर्पित नुक्कड़ नाटक की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
साइक्लोथॉन में एनसीबी से उप निरीक्षक अशोक कुमार अपनी साइकिल के साथ लोटा और नमक लिए हुए हैं, जोकि सामाजिक संकल्प का संकेत है। वे आमजन से लोटे में नमक डलवाते हुए अपने क्षेत्र, अपने प्रदेश को नशा मुक्त हरियाणा बनने का संकल्प दिलवा रहे हैं। साइक्लोथॉन में एसआई अशोक कुमार ने कहा कि ड्रग फ्री हरियाणा बनाने के लिए सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 9050891508, 1933 और मानस पोर्टल पर नशा के कारोबार करने वालों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन



नशा मुक्ति हरियाणा गीत से गुंजायमान हुआ रेवाड़ी

साइक्लोथॉन में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के तत्वावधान में जन जागरूकता की मुहिम के तहत हाल ही में लॉन्च किए गए नशा मुक्ति हरियाणा गीत से जिला गुंजायमान रहा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नशे के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम में जिले के भालखी माजरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता सुधीर हरषु ने अपने गायन व लेखन से यह गीत तैयार किया है। यात्रा के दौरान चला यह गीत नशे के खिलाफ जन जागरूकता में अहम रहा।



साइक्लोथॉन बुधवार की सुबह राव तुलाराम स्टेडियम के सामने से होगी रवाना

कार्यवाहक डीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि साइक्लोथॉन-2.0 बुधवार 9 अप्रैल को सुबह 6 बजे रेवाड़ी स्थित राव तुलाराम स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन के सामने से गांव हांसाका, जौनावास, धारूहेड़ा व कापड़ीवास होते हुए जिला नूंह व पलवल के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व बावल से विधायक कृष्ण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग राव तुलाराम स्टेडियम से साइकिलिस्ट के साथ भागीदारी साइक्लोथॉन में निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें