फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्राहक पर डंडे से किया हमला

Thu, 25 Jul 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शराब की दुकान पर सेल्समैन ने बीयर खरीदने आए एक ग्राहक पर डंडे से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव बोहका निवासी धनराज ने बताया कि वह मंगलवार को किसी काम से रेवाड़ी शहर गया था। लौटते समय उसे उसका मिला चाचा था। दोनों में कुछ देर बातचीत हुई और फिर वह बीयर खरीदने के लिए ढाणी कोलाना स्थित शराब की दुकान पर पहुंच गया। धनराज ने बताया कि 180 रुपये देने के बाद सेल्समैन ने उसे अपनी मर्जी से बीयर की बोतल दे दी, जबकि उसने अपनी पसंद की बीयर मांगी थी। जब वह ब्रांड बदलने के लिए सेल्समैन के पास पहुंचा तो दोनों के बीच विवाद हो गया।
मारपीट के दौरान बीयर की बोतल सेल्समैन के हाथ में टूट गई। धनराज का आरोप है कि सेल्समैन महेंद्रगढ़ निवासी लीला राम दुकान के अंदर से डंडा लेकर आया और उसके सिर पर मार दिया। आरोपी ने उसके सिर पर दो बार वार किया। इससे वह जमीन पर गिर गया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें