गांव सुलखा में पोषण पखवाड़ा के दौरान शपथ लेतीं सीटीएम प्रीति रावत व अन्य अधिकारीगण। स्रोत : विभ
रेवाड़ी। गांव सुलखा से महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रोग्राम अधिकारी शालू यादव ने पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कुपोषण को कम करने के लिए मोटापा ग्रसित बच्चों व महिलाओं को कुपोषण के प्रति जागरूक कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना हैं।
सीटीएम प्रीति रावत ने विद्यार्थियों, गर्भवती महिलाओं को पोषण पखवाड़ा की शपथ दिलाई और बच्चों में मोटापे के मुख्य कारण बताते हुए कहा कि बच्चों में बच्चों को बाजार में तली हुई चीजों का सेवन न करने दें। साथ ही पैकेट बंद चीजों से सेवन न करें। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया, एसएमओ बावल इंद्रजीत ने भी अपने विभाग गर्भवती महिलाओं को समय से टीकाकरण करवाने और पौष्टिक आहार बारे बताया।
पोषण पखवाड़ा में उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलवाने के साथ ही सही पोषण, देश रोशन के नारे भी लगवाए गए। इस अवसर पर सुपरवाइजर स्नेह लता ने ग्रामीण महिलाओं को पोषण आहार की जानकारी देने के साथ ही साफ सफ़ाई की भी जानकारी दी। इस मौके पर सुपरवाइजर सुदेश, मंजू, एएनएम राजवंती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुलोचना, गीता, लक्ष्मी, किरण, निशा, राजबाला मौजूद थे।