फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी ई-स्टोर एप से घर बैठे मंगवा सकते हैं सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते सरकार की तरफ से प्रदेश में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए ग्रामीण ई-स्टोर एप का उपयोग करके घर बैठे सामान मंगवा सकते हैं। यह एप हर स्मार्टफोन गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। ग्रामीण अपने मोबाइल में एप को डाउनलोड करके आवश्यक सामान का ऑर्डर दे सकते हैं। इसके बाद नजदीकी कामन सर्विस सेंटर (सीएसएसी), वीएलई (विलेज लेवल एंट्रेप्रेन्योर्स) द्वारा घर पर ऑर्डर किया हुआ सामान पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले वर्ष केंद्र सरकार की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को सुगम बनाने के लिए ग्रामीण ई-स्टोर एप को लांच किया गया था।
एप पर दर्शाई गई है सामान की कीमत
जिले में वर्तमान में 400 के करीब कॉमन सर्विस सेंटर संचालित हैं। ग्रामीणों को सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर की सुविधा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ही मिलेगी। उपयोगकर्ता को सामान ऑर्डर करने के लिए स्मार्टफोन में पहले एप को डाउनलोड करना होगा। एप से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें एप पर मौजूद सामान की सूची दिखाई देगी। एप पर मौजूद सामान की कीमत भी दर्शाई गई है ताकि ग्रामीणों को ऑर्डर देते समय किसी प्रकार का भ्रम न रहे।
विज्ञापन

कोरोना काल में सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर एप का उपयोग करके ग्रामीण क्षेत्र के लोग घर बैठे सामान मंगवा सकते हैं। पिछले वर्ष केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई ई-स्टोर एप से ग्रामीणों को अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

- नीरज गौतम, जिला प्रबंधक सीएससी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें