डीएपी लेने के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद
रेवाड़ी। सरसों की बिजाई में भले ही अभी अभी देरी है लेकिन किसानों में डीएपी को लेकर मारामारी मची है। किसान वितरण शुरू होने से पहले ही खरीद केंद्रों पर पहुंच जाते हैं। नई अनाज मंडी में किसान सुबह 8 बजे ही कार्यालय के बाहर पहुंच गए। किसानों में चिंता थी कि कहीं खाद खत्म न हो जाए।
किसानों ने मंडी में पहुंचकर लाइन में लगना शुरू कर दिया। उसके बाद कर्मियों की ओर से टोकन काटे गए। उस टोकन पर नंबर लिखे थे। खाद करीब 10 बजे ही बांटना प्रारंभ किया। किसानों को आधार कार्ड के आधार पर ही खाद के बैग दिए गए।