फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेवानिवृत जेई की हत्या के मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अपराध शाखा-1 रेवाड़ी की टीम ने शहर के हंसनगर में बिजली निगम के रिटायर्ड जेई रोशन लाल के घर में घुसकर डकैती डालने व उनकी हत्या करने के मामले में शामिल पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला पश्चिम मदिनीपुर के गांव रामनगर हाल आबाद गली न. 67 रैगरपुरा करोल बाग दिल्ली निवासी समरेश माइती रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर 2019 की रात शहर के मोहल्ला हंसनगर निवासी रोशनलाल व उनकी पत्नी दोनों घर में सोए हुए थे। इसी दौरान आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर में डकैती डाल दी थी। बदमाशों ने घर में रखी लाखों रुपये की नकदी लूट ली थी और विरोध करने पर रोशन लाल व उनकी पत्नी पर भी हमला कर दिया था। हमले में रोशन लाल की मौत हो गई थी। जिस पर पुलिस ने थाना रामपुरा में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले में 13 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में अपराध शाखा-1 रेवाड़ी पुलिस ने रविवार को मामले में एक और आरोपी पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश समरेश माइती को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें