आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश का बेटा नहर में डूबने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी गई। गोताखोरों को तलाश में लगाया गया है।
नहर किनारे उसकी बाइक और कपड़े मिलने से यह पता लग पाया कि वह नहर में। डूबा है। वह सुबह से ही घर से लापता था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
शहर के बंजारवाड़ा निवासी आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश राजपाल का 42 वर्षीय बेटा राजन राजपाल बृहस्पतिवार की सुबह घर से अचानक लापता हो ग।या था।
दोपहर को पररिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी किसी ने बताया कि उसकी बाइक दिल्ली रोड स्थित नहर के पास खड़ी है। उसके कपड़े भी वहीं रखे हुए हैं।
इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बाइक और कपड़ों की पहचान होने के बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद प्रशासन ने नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी है। सूचना पर सीटीएम, तहसीलदार आदि अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ कि राजन वहां किसलिए गया था। फिलहाल नहर में तलाश जारी है।