फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में महिला लेक्चरर से दुर्व्यवहार, परिचालक सस्पेंड

Sat, 12 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कॉलेज जाते समय रेवाड़ी डिपो की बस में एक महिला लेक्चरार से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर जीएम रोडवेज ने परिचालक को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ शुक्रवार को परिचालक ने समाज के कुछ लोगों को साथ लेकर महिला लेक्चरार के घर पर उससे माफी मांगी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह झज्जर जाने वाली रेवाड़ी डिपो की बस में सवार होकर महिला लेक्चरार कॉलेज जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में झज्जर निवासी परिचालक कुलदीप ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। महिला ने इसकी शिकायत रोडवेज के अधिकारियों से की। दुर्व्यवहार की शिकायत मिलते ही जीएम रोडवेज जितेंद्र गांधी ने तुरंत कार्रवाई कर परिचालक को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए।   

लेक्चरार ने माफी मांगी
सस्पेंड होने और विभागीय जांच के आदेश के बाद आरोपी परिचालक ने समाज के कुछ लोगों को साथ लेकर महिला लेक्चरार के घर पर उनसे माफी मांगी। आरोपी का कहना है कि बस ओवरलोड थी। बस में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। एक महिला ने दुर्व्यवहार की शिकायत दी है।
विज्ञापन


वर्जन
परिचालक कुलदीप की शिकायत के आधार पर विभागीय कार्रवाई की गई है। जांच के बाद जो भी सामने आएगा फिर उचित कार्रवाई की जाएगी।  - जितेंद्र गांधी, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें