फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने ही भाग गए कच्ची शराब के धंधेबाज

Sat, 12 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
लहन नष्‍ट करते पुल‌िस के लाेग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवर‌िया के सलेमपुर में एक इंट-भट्ठे पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी की। इस दौरान कच्ची शराब तैयार करने वाले कारोबारी हाथ नहीं लगे। लेकिन पुलिस ने कच्ची शराब और उपकरण को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

 
ईंट-भट्ठों पर कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा रूकने रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एसडीएम सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मिश्रौली स्थिति एर्क इंट-भट्ठे पर पहुंची।
टीम को देख कच्ची शराब बनाने वाले मजदूर खेतों के रास्ते से होकर भाग निकलने में कामयाब रहे। लेकिन पुलिस के हाथ एक भी मजदूर नहीं लगा। पुलिस ने मजदूरों के आवास से करीब 20 लीटर तक कच्ची शराब बरामद किया।
विज्ञापन


इसके अलावा जमीन के अंदर छिपाए गए लहन को नष्ट कर दिया। इसके पूर्व पुलिस ने पड़री तिवारी ईंट भटठे से भी शराब बरामद किया था। इस मामले में ईंट भट्ठा मालिक के पुत्र पर केस भी दर्ज हुआ था।

पुलिस की छापामारी से आसपास के ईंट भट्ठों पर खलबली मच गई। इस बाबत एसडीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शराब बनाने वाले प्रशासन को देखकर फरार हो गए। मौके से कच्ची शराब बरामद की गई है। इसमें ईंट भट्ठा मालिक गार्ड बाबू उर्फ धर्मेंद्र तिवारी और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें