फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: सोसायटी की 11वीं मंजिल से कूद महिला ने दी जान, परिजनों ने पति पर लगाया परेशान करने का आरोप

Mon, 02 Jan 2023 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

विनीता की शादी मध्य प्रदेश के जिला गुना के रहने वाले पंकज के साथ हुई थी। पंकज दिल्ली स्थित एचसीएल कंपनी में कार्यरत है। पंकज व विनीता वर्तमान में धारूहेड़ा की अरावली हाइट्स सोसायटी की 11वीं मंजिल पर बने फ्लैट में रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा की अरावली हाइट्स सोसायटी में 11वीं मंजिल से कूद कर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला के परिजनों ने पति पर महिला को परेशान करने का आरोप लगाया हैं। सेक्टर-6 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि धारूहेड़ा स्थित अरावली हाइट्स सोसायटी की 11वीं मंजिल से एक महिला नीचे गिर गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मथुरा की महाविधा कॉलोनी से महिला के मायके पक्ष के लोग भी रेवाड़ी पहुंच गए। 

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता भगवान सिंह ने कहा कि उनकी बेटी विनीता की शादी मध्य प्रदेश के जिला गुना के रहने वाले पंकज के साथ हुई थी। पंकज दिल्ली स्थित एचसीएल कंपनी में कार्यरत है। पंकज व विनीता वर्तमान में धारूहेड़ा की अरावली हाइट्स सोसायटी की 11वीं मंजिल पर बने फ्लैट में रहते थे। पंकज द्वारा विनीता को परेशान किया जा रहा था। विनीता ने इस बारे में कई बार परिजनों को भी बताया। उन्होंने भी पंकज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। भगवान सिंह का आरोप है कि पंकज द्वारा प्रताड़ित किया जाने के कारण ही विनीता ने 11वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और भगवान सिंह की शिकायत पर पंकज के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-6 थाना एसएचओ रजनीश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें