फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदारों से बचने के लिए रचा छह लाख की लूट का ड्रामा

Tue, 17 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लेनदारों से बचने के लिए एक व्यक्ति ने छह लाख रुपये लूट की झूठी घटना का ड्रामा रचा। झूठी सूचना पर सदर थाना पुलिस ने दौड़ लगाई। बाद में साफ हुआ कि यह सब लेनदारों से बचने के लिए ड्रामा था। फिलहाल पुलिस अब झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे सिढाण वासी एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि वह अपनी नैनो कार से छह लाख रुपये लेकर जा रहा था। टिटानी गांव के पास बहल रोड पर बाइक सवार कुछ नौजवान लड़कों ने उसकी गाड़ी रुकवाई और उसके रुपये लेकर भाग गए। सूचना पर जुई चौकी और सदर थाना पुलिस ने भाग दौड़ की। जब बारीकी से व्यक्ति से पूछताछ की तो वह अपने ही बयानों में उलझ गया। व्यक्ति ने बताया कि उसने छह लाख रुपये बैंक से निकाले थे जबकि उसके अकाउंट से रुपये ही नहीं निकाले गए। सख्ताई से पूछताछ की तो उसने सारे राज खोल दिए। व्यक्ति ने बताया कि उसे लेनदार परेशान कर रहे है और करीब साढ़े सात लाख रुपये का कर्जा है। व्यक्ति ने बताया कि लेनदार उसके घर बैठे है और वह बैंक से रुपये निकलवाने की बात कहकर आया है। जिसके बाद पुलिस ने अब झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली है। जुई चौकी से कार्यकारी इंचार्ज जोरा सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने लेनदारों से बचने के लिए पुलिस को छह लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना दी। उसके अकाउंट से रुपये ही नहीं निकाले गए। झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें