फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 19 Nov 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित साबन चौक के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बावल के गांव मोहम्मदपुर का रहने वाला सुनील अपने दोस्त योगेश के साथ मंगलवार रात बाइक से बावल आ रहा था।

साबन चौक के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार आई-20 कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों के जुटने से पहले ही कारचालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची बावल पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें