फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व हथियार के बल पर खलियावास निवासी ज्वैलर्स से करीब 8 लाख के जेवरात व मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक बदमाशों के नामों का खुलासा नही किया है। वहीं ज्वैलर्स समाज ने सीआई की इस उपलब्धि उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
 
पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को दिनदहाड़े संतोष कॉलोनी निवासी ज्वैलर्स सुभाष से बाइक पर सवार तीन लोग करीब 8 लाख के जेवरात लूट ले गए थे।

 सीआई पुलिस ने बदमाशों के मोबाइल के आधार पर शुक्रवार देर शाम दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल पूछताछ में लगी हुई है। धारूहेड़ा थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बाक्स
लूटा माल दिल्ली में बेचा
सूत्रों के अनुसार लुटरों ने धारूहेड़ा से लूटे हुए जेवरात को दिल्ली के एक ज्वैलर्स का बेचा है। पुलिस ने एक टीम ज्वैलर्स को दबोचने के लिए  दिल्ली भेजा है। कई दिनों से अनट्रेस्ड इस मामले को आखिरकार सीआईए पुलिस ने सुलझा लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
हिरासत में लिए है दो आरोपी
ज्वैलर्स से लूट करने के आरोप मे दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है, आरोपियों से अहम खुलासा होने ही उम्मीद है।
--सतेंद्र सिंह, सीआई प्रभारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें