जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो विवाहिताओं के अलावा एक युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। स्थानीय थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 31 मार्च की सुबह उसकी पत्नी (40)संदिग्ध हालात में लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। वहीं, मूलरूप से महेंद्रगढ़ और हाल में कालका रोड स्थित विकास नगर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी (21) भी 30 मार्च की शाम से घर से लापता है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जाटूसाना से युवती गायब, दो के खिलाफ मुकदमा
जाटूसाना की ढाणी से भी एक 19 वर्षीय युवती गायब हो गई। पुलिस ने मामले में दो युवकों को नामजद किया है। ढाणी जाटूसाना निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई कि 31 मार्च की सुबह उसकी 19 वर्षीय बेटी को गोरिया निवासी सुदामा व सोनल भगाकर ले गए।