फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

Thu, 10 Dec 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव परखोतमपुर के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव गुड़ियानी निवासी दीपक और नरेंद्र का कैटरिंग का काम था। 7 दिसंबर की रात परखोतमपुर के पास उन्हें गांव का ही रहने वाला कपिल मिल गया।

दोनों कपिल से बातचीत करने लग गए और अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर लिया। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालने के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।

रोहतक में तोड़ा घायलों ने दम
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां से दीपक और नरेंद्र को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान दोनों दोस्तों ने दम तोड़ दिया। वहीं कपिल की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें