मॉडल टाउन व कसौला थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है।
इसमें से एक बाइक कसौला थाना क्षेत्र की एजी कंपनी और दूसरी बाइक दशहरा ग्राउंड से चोरी हुई थी।
कसौला थाना पुलिस ने बताया कि गांव सुठाना के पास एक युवक के चोरी के बाइक के साथ खड़े होने की सूचना मिली थी। दबिश के बाद गिरफ्तार आरोपी पूछताछ में आरोपी गांव बोहका निवासी नवलसिंह ने बताया कि वह अलग-अलग कंपनियों में प्लंबर का काम करता है और यह बाइक उसने 14 जुलाई को एजी कंपनी के सामने से चोरी की थी। चोरी की हुई बाइक बावल क्षेत्र निवासी बनित महलावत किसी युवक की बताई जा रही है।
दूसरे मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में राजस्थान के पाली निवासी सोमदत्त को भाड़ावास चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जेे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक उसने दशहरे पर्व के दौरान रामलीला ग्राउंड के पास से चोरी की थी।