फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी काबू

Fri, 12 Feb 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेडा सेक्टर-6 से बाइक चोरी के मामलें में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मेवात निवासी साहिल खान व ईस्लामू के रूप में हुई है। बुधवार को धारूहेडा पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हाल दोनों आरोपी किसी अन्य वारदात के मामले भौंडसी जेल में बंद थे।
विज्ञापन


 उल्लेखनीय है कि 2 दिसंबर 2015 को उक्त आरोपी धारूहेड़ा सेक्टर-6 में स्थित एक पीजी के सामने से बाइक चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने जिला भिवानी के गांव मकड़ाना निवासी अमित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था।

4 फररी को उक्त आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर सोहना में छीना झपटी की वारदात कर रहे थे। दोनों आरोपियों को लोगों ने मौके पर ही काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपियों ने बाइक चोरी की इस वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें